ROM (Read Only Memory) की पूरी जानकारी
ROM का पूरा नाम Read Only Memory है यह एक ऐसी स्थायी मेमोरी ( Permanent Memory) होती है जिसमें डाटा को केवल पढ़ा जा सकता है लेकिन उसे बदला या मिटाया नहीं जा सकता हैं कंप्यूटर और मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ROM का उपयोग सिस्टम सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर को स्टोर करने के लिए किया जाता है ROM की परिभाषा ROM (Read Only Memory) एक Non-Volatile Memory है जिसका अर्थ है कि बिजली बंद होने के बाद भी इसका डाटा नहीं मिटता यह मेमोरी मुख्यतः सिस्टम के बेस प्रोग्राम्स को स्टोर करने के लिए होती है जो डिवाइस को स्टार्ट करने में मदद करती है ROM के प्रकार ( Types of ROM) ROM के कई प्रकार होते हैं , जिनका उपयोग अलग-अलग कार्यों के लिए किया जाता है आइए इन्हें विस्तार से समझते हैं 1. MROM (Masked ROM) यह ROM का सबसे पुराना प्रकार है इसमें डेटा मैन्युफैक्चरिंग के समय स्थायी रूप से लिखा जाता है बाद में इसे बदला नहीं जा सकता 2. PROM (Programmable ROM) इसे यूजर एक बार प्रोग्राम कर सकता है एक बार डेटा लिखने के बाद उसे मिटाया नहीं जा सकता 3. EPROM (E...