Unmanaged Switch क्या है? इसकी कार्यप्रणाली, उपयोग और फायदे

 

Unmanaged Switch

Unmanaged Switch क्या है?

Unmanaged Switch एक ऐसा डिवाइस होता है जो नेटवर्क में मौजूद कंप्यूटर, प्रिंटर, CCTV कैमरे, सर्वर या अन्य डिवाइस को आपस में जोड़ने का काम करता है इसका मुख्य उद्देश्य नेटवर्क ट्रैफिक को सही दिशा में भेजना होता है ताकि डेटा तेजी से और सुरक्षित रूप से एक डिवाइस से दूसरे तक पहुंच सके
Unmanaged Switch "Plug and Play" डिवाइस होता है यानी इसे किसी विशेष सेटअप या कॉन्फ़िगरेशन की जरूरत नहीं होती बस इसे नेटवर्क के साथ जोड़ना पड़ता हैं और यह अपने आप काम शुरू कर देता है

Unmanaged Switch कैसे काम करता है?

जब Unmanaged Switch को नेटवर्क से जोड़ते हैं तो यह प्रत्येक पोर्ट से जुड़े डिवाइस के MAC Address  Table को तैयार करता है जब कोई डिवाइस डेटा भेजता है,तो स्विच उस डेटा को केवल उसी पोर्ट पर भेजता है जिससे संबंधित रिसीवर जुड़ा होता है इससे नेटवर्क में Collision कम होता है और डेटा ट्रांसफर की स्पीड बढ़ जाती है

Unmanaged Switch की विशेषताएँ (Features)

  1. Plug and Play :- कोई विशेष सेटअप की जरूरत नहीं होती हैं
  2. Low Cost :- Managed Switch की तुलना में सस्ता होता है
  3. Auto-Negotiation :- हर पोर्ट अपने आप डिवाइस की स्पीड और डुप्लेक्स मोड तय कर लेता है
  4. Fan-less Design :- ज्यादातर Unmanaged Switch बिना फैन के होते हैं जिससे इनमे आवाज नहीं होती हैं और बिजली भी कम खर्च होती हैं
  5. Durability :- छोटे ऑफिस या होम नेटवर्क के लिए बहुत टिकाऊ विकल्प हैं

Unmanaged Switch के प्रकार

  1. Desktop Switch
  2. Rack-Mount Switch
  3. PoE (Power over Ethernet) Switch

Unmanaged Switch के फायदे

  • इंस्टॉलेशन में आसान
  • रखरखाव की जरूरत नहीं
  • लागत में किफायती
  • नेटवर्क को स्थिर बनाता है
  • छोटे व्यवसायों और घरों के लिए बेहतरीन विकल्प

Unmanaged Switch के नुकसान

  • कोई रिमोट कंट्रोल या मैनेजमेंट फीचर नहीं
  • नेटवर्क ट्रैफिक को मॉनिटर नहीं कर सकते
  • सिक्योरिटी फीचर सीमित होते हैं

Unmanaged Switch कहाँ उपयोग होता है?

  • छोटे ऑफिस नेटवर्क में
  • CCTV कैमरा सिस्टम के लिए
  • होम नेटवर्क कनेक्शन
  • स्कूल या छोटे संगठनों में
  • Wi-Fi एक्सेस पॉइंट्स को कनेक्ट करने के लिए

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप एक छोटे ऑफिस या होम नेटवर्क चला रहे हैं और जटिल सेटिंग्स में नहीं पड़ना चाहते तो Unmanaged Switch आपके लिए सबसे सही विकल्प है यह सस्ता, सरल और विश्वसनीय नेटवर्किंग समाधान प्रदान करता है जो तुरंत काम करने लगता है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Que. Unmanaged Switch और Managed Switch में क्या अंतर है?

Ans. Unmanaged Switch बिना किसी सेटिंग के चलता है जबकि Managed Switch में एडमिन नेटवर्क को कंट्रोल और मॉनिटर कर सकता है

Que. क्या Unmanaged Switch में VLAN बनाया जा सकता है?

Ans. नहीं, VLAN केवल Managed Switch में बनाया जा सकता है

Que. क्या Unmanaged Switch घर के Wi-Fi के साथ काम करेगा?

Ans. हां, यह Wi-Fi राउटर या मॉडेम के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है

Que. क्या CCTV कैमरा सिस्टम के लिए Unmanaged Switch सही है?

Ans. हां, अगर आपको बेसिक नेटवर्किंग चाहिए और ज्यादा कॉन्फ़िगरेशन की जरूरत नहीं है तो यह बढ़िया विकल्प है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राउटर क्या है और कैसे काम करता है?

क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है?

एनालॉग(Analogue) CCTV कैमरा: फीचर्स, फायदे, और उपयोग