क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है?
आज के डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी हर पल बदल रही है और उन बदलावों में से एक क्लाउड कंप्यूटिंग है चाहे आप मोबाइल चला रहे हों या ऑनलाइन फिल्में देख रहे हों या किसी कंपनी में डेटा स्टोर कर रहे हों क्लाउड कंप्यूटिंग हर जगह मौजूद है आइये समझते हैं क्लाउड कंप्यूटिंग के बारे में
क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है?
क्लाउड कंप्यूटिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें डेटा और अनुप्रयोगों को इंटरनेट के माध्यम से एक्सेस किया जाता है सीधे शब्दों में कहें तो आपकी फाइलें या सॉफ्टवेयर अब आपके कंप्यूटर पर नहीं बल्कि इंटरनेट पर एक क्लाउड में संग्रहीत हैं
उदाहरण के लिए जब आप गूगल ड्राइव में फ़ाइलों को सेव करते हैं या नेटफ्लिक्स पर फिल्में स्ट्रीम करते हैं तो आप क्लाउड कंप्यूटिंग का उपयोग कर रहे होते हैं
क्लाउड कंप्यूटिंग के प्रमुख मॉडल
- IaaS
(Infrastructure as a Service)
- इसमें वर्चुअल सर्वर, स्टोरेज और नेटवर्क जैसी सेवाएँ मिलती हैं
- उदाहरण :- Amazon
Web Services (AWS EC2), Google Compute Engine, Microsoft Azure Virtual
Machines
- PaaS
(Platform as a Service)
- इसमें डेवलपर्स को एप्लीकेशन बनाने और
डिप्लॉय करने के लिए प्लेटफ़ॉर्म दिया जाता है
- उदाहरण :- Google
App Engine, AWS Elastic Beanstalk, Microsoft Azure App Services
- SaaS
(Software as a Service)
- इसमें तैयार सॉफ़्टवेयर इंटरनेट पर उपयोग
करने के लिए मिलते हैं
- उदाहरण :- Google Workspace (Gmail, Docs, Sheets), Microsoft 365, Salesforce
क्लाउड कंप्यूटिंग के प्रमुख प्रदाता
- Amazon
Web Services (AWS)
- सबसे लोकप्रिय क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म
- सेवाएँ :- स्टोरेज (S3), कंप्यूटिंग (EC2), डेटाबेस (RDS), मशीन लर्निंग (SageMaker)
- इसका उपयोग Netflix, Airbnb और NASA जैसी कंपनियाँ करती हैं
- Google
Cloud Platform (GCP)
- गूगल द्वारा संचालित बिग डाटा और मशीन लर्निंग में खास
- सेवाएँ :- BigQuery, TensorFlow AI,
Kubernetes Engine
- इसका उपयोग Spotify और Snapchat जैसी कंपनियाँ करती हैं
- Microsoft
Azure
- माइक्रोसॉफ्ट का क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म,
हाइब्रिड
क्लाउड के लिए मशहूर हैं
- सेवाएँ :- Azure SQL Database, Azure
Machine Learning, Azure Virtual Desktop
- इसका उपयोग Samsung, eBay और LinkedIn करती हैं
क्लाउड कंप्यूटिंग के फायदे
- कम लागत :- महंगे हार्डवेयर और सर्वर खरीदने की ज़रूरत
नहीं
- स्केलेबिलिटी :- जरूरत पड़ने पर सर्विस बढ़ाना
या घटाना आसान
- उच्च सुरक्षा :- डाटा बैकअप और एन्क्रिप्शन जैसी सुविधाएँ
- ग्लोबल एक्सेस :- कहीं से भी और कभी भी डेटा एक्सेस कर सकते
हैं
- स्वचालित अपडेट :- सॉफ़्टवेयर और सिस्टम अपडेट अपने आप हो जाते हैं
क्लाउड कंप्यूटिंग के उपयोग
- व्यवसाय :- ई-कॉमर्स वेबसाइट, कस्टमर डेटा प्रबंधन, ऑनलाइन पेमेंट
- शिक्षा :- ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म, वर्चुअल क्लासरूम
- स्वास्थ्य क्षेत्र :- मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड का सुरक्षित
प्रबंधन
- मनोरंजन :- Netflix, Amazon Prime और Jio Cinema जैसी स्ट्रीमिंग सेवाएँ
- एआई और मशीन लर्निंग :- बड़े डेटा सेट का विश्लेषण और मॉडल
ट्रेनिंग
क्लाउड कंप्यूटिं का भविष्य
आज की तेज़ी से बदलती डिजिटल दुनिया में क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing) सूचना प्रौद्योगिकी का आधार बन चुका है यह तकनीक न केवल बड़े उद्योगों बल्कि छोटे व्यवसायों और व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए भी वरदान साबित हो रही है
निष्कर्ष
क्लाउड कंप्यूटिंग आज की दुनिया की
रीढ़ बन चुकी है AWS, Google Cloud और Microsoft Azure जैसे प्लेटफ़ॉर्म्स ने कंपनियों को तेज़, सुरक्षित और सस्ती आईटी सेवाएँ उपलब्ध कराई हैं आने वाले समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और बिग डाटा के साथ मिलकर यह तकनीक हमारी जिंदगी को और अधिक
स्मार्ट और सरल बना देगी
Related Link :-

टिप्पणियाँ