NVR(Network Video Recorder) क्या है?
आज के समय में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है परंतु केवल कैमरा लगाना ही पर्याप्त नहीं होता है उसके द्वारा रिकॉर्ड की गई वीडियो को स्टोर करना और आवश्यकता पड़ने पर उसे आसानी से देख पाना भी उतना ही ज़रूरी है इस काम के लिए NVR (Network Video Recorder) का प्रयोग किया जाता है आइये समझते है की NVR क्या है
NVR का
परिचय
NVR कैसे
काम करता है?
- NVR कैमरों से आने वाले डेटा को IP नेटवर्क के माध्यम से प्राप्त करता है
- कैमरे द्वारा रिकॉर्ड की गई वीडियो पहले से
ही डिजिटल फॉर्मेट (H.264 या
H.265) में होती
है
- इस डेटा को NVR बिना किसी अतिरिक्त कन्वर्ज़न के स्टोर कर
लेता है
- इसके बाद यूज़र इस वीडियो को मॉनिटर,
लैपटॉप या मोबाइल ऐप के जरिए देख सकता है
NVR के
मुख्य फीचर्स
- हाई क्वालिटी वीडियो स्टोरेज :- NVR 4K तक की हाई रेजोल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है
- रिमोट एक्सेस :- मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए कहीं से भी लाइव और रिकॉर्डेड फुटेज को देखा जा सकता है
- मल्टीपल कैमरा सपोर्ट :- एक NVR में 4, 8, 16, 32 या इससे अधिक कैमरे कनेक्ट किए जा सकते हैं
- मोशन डिटेक्शन अलर्ट :- जब कैमरे के सामने कोई गतिविधि होती है तो तुरंत नोटिफिकेशन मिल सकता
है
- स्मार्ट स्टोरेज :- वीडियो फुटेज को ऑटोमैटिक तरीके से मैनेज कर पुराने डेटा को डिलीट करके नए को सेव करता है
NVR के
फायदे
- बेहतर वीडियो क्वालिटी :- क्योंकि वीडियो पहले से ही डिजिटल फॉर्मेट में आता है इसलिए पिक्चर क्वालिटी काफी स्पष्ट रहती है
- फ्लेक्सिबिलिटी :- IP कैमरों को जोड़ना या हटाना आसान होता है
- रिमोट मॉनिटरिंग :- ऑफिस, घर या दुकान कहीं से भी लाइव फुटेज देख सकते हैं
- कम केबलिंग :- हर कैमरे से अलग-अलग केबल खींचने की आवश्यकता नहीं होती नेटवर्क के जरिए काम हो जाता है
NVR और DVR
में अंतर
- DVR (Digital Video Recorder) एनालॉग कैमरों के लिए होता है जबकि NVR IP कैमरों के लिए
- DVR को वीडियो को डिजिटल फॉर्मेट में कन्वर्ट करना पड़ता है जबकि NVR सीधे डिजिटल वीडियो को स्टोर करता है
- NVR में वीडियो क्वालिटी DVR की तुलना में काफी बेहतर मिलती है
निष्कर्ष
NVR से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)
Que. NVR क्या
है?
Ans. NVR का पूरा नाम Network Video Recorder है यह IP कैमरों से वीडियो फुटेज लेकर उसे डिजिटल फॉर्मेट में स्टोर करने वाला डिवाइस है
Que. NVR और DVR
में क्या अंतर है?
Ans. DVR (Digital Video
Recorder) एनालॉग कैमरों के लिए होता है और
वीडियो को डिजिटल फॉर्मेट में कन्वर्ट करता है
NVR (Network Video Recorder) केवल IP कैमरों के साथ काम करता है और सीधे डिजिटल वीडियो को स्टोर करता है
Que. NVR कितने
कैमरों को सपोर्ट करता है?
Ans. NVR विभिन्न वेरिएंट में उपलब्ध होता है 4 चैनल, 8 चैनल, 16 चैनल, 32 चैनल और उससे भी अधिक यानी आप एक ही NVR से कई कैमरे जोड़ सकते हैं
Que. क्या NVR
को मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकता है?
Ans. हाँ, आप NVR को मोबाइल ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं इससे आप कहीं से भी लाइव और रिकॉर्डेड फुटेज देख सकते हैं
Que. क्या NVR
के लिए इंटरनेट ज़रूरी है?
Ans. NVR को लोकल नेटवर्क पर भी चलाया जा सकता है लेकिन रिमोट एक्सेस और मोबाइल से देखने के लिए इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक होता है
Que. CCTV सुरक्षा
के लिए NVR क्यों ज़रूरी है?
Ans. NVR हाई क्वालिटी वीडियो स्टोरेज, रिमोट
मॉनिटरिंग, मोशन डिटेक्शन और स्मार्ट मैनेजमेंट
जैसी सुविधाएँ देता है यही वजह है कि IP कैमरा
आधारित सुरक्षा सिस्टम के लिए NVR सबसे
बेहतर विकल्प है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें