(RAM)Random Access Memory क्या है? पूरी जानकारी
कंप्यूटर या मोबाइल के परफॉर्मेंस की बात करें तो “RAM” यानी Random Access Memory सबसे कंप्यूटर और मोबाइल कि एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है जो आपके सिस्टम को तेज़ी से काम करने में मदद करती है जब भी आप कोई ऐप, सॉफ्टवेयर या गेम चलाते हैं तो RAM अस्थायी रूप से डेटा को स्टोर करके उसे जल्दी एक्सेस करने की सुविधा देती है आइये समझते हैं कि RAM क्या हैं
RAM क्या
है?
RAM का पूरा नाम Random
Access Memory है यह कंप्यूटर या मोबाइल की Volatile Memory होती
है जिसका मतलब है कि जब डिवाइस बंद हो
जाता है तो इसका सारा डेटा मिट जाता है
इसे “रैंडम एक्सेस” इसलिए कहा जाता है क्योंकि
सिस्टम किसी भी डेटा को सीधे और तुरंत एक्सेस कर सकता है बिना किसी क्रम के
RAM कैसे
काम करती है?
जब आप कोई प्रोग्राम या ऐप खोलते हैं तो उसका डेटा हार्ड डिस्क या SSD से RAM में
लोड होता है ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि प्रोसेसर को डेटा तक जल्दी पहुंच मिल
सके
जैसे ही आप वह प्रोग्राम बंद करते हैं या सिस्टम
बंद करते हैं RAM का डेटा मिट जाता है
RAM के
प्रकार
1. SRAM (Static RAM)
- यह तेज़ और महंगी होती है
- इसका उपयोग कैश मेमोरी के रूप में किया जाता है
- डेटा को रिफ्रेश करने की ज़रूरत नहीं पड़ती
2. DRAM (Dynamic RAM)
- यह सस्ती और आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली RAM है।
- इसे लगातार रिफ्रेश करना पड़ता है ताकि डेटा बना रहे।
- कंप्यूटर और मोबाइल में मुख्य मेमोरी के रूप में इसका प्रयोग होता है
3. SDRAM (Synchronous DRAM)
- यह क्लॉक सिग्नल के साथ सिंक्रोनाइज़ होकर काम करती है
- यह DRAM से तेज़ होती है
4. DDR (Double Data Rate) RAM
- आजकल की सबसे आम RAM यही है
- इसके कई वर्ज़न हैं DDR, DDR2, DDR3, DDR4 और DDR5
- हर नई पीढ़ी की RAM पिछली से तेज़ और ज्यादा ऊर्जा-कुशल होती है
RAM और ROM में अंतर
|
तुलना का
आधार
|
RAM |
ROM |
|
पूरा नाम |
Random Access Memory |
Read Only Memory |
|
डेटा
स्टोरिंग |
अस्थायी (Temporary) |
स्थायी (Permanent) |
|
डेटा मिटना |
पावर बंद
होते ही |
नहीं मिटता |
|
उपयोग |
प्रोग्राम रन
करने के लिए |
फर्मवेयर
स्टोर करने के लिए |
RAM की
क्षमता (Capacity)
RAM की क्षमता जितनी ज्यादा होगी आपका डिवाइस उतना तेज़ और स्मूद चलेगा
- 2GB
– 4GB :- बेसिक काम (ब्राउज़िंग, डॉक्यूमेंट आदि)
- 8GB :-
मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए
उपयुक्त
- 16GB या अधिक :- प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिज़ाइन या भारी एप्लिकेशन के लिए
RAM क्यों
ज़रूरी है?
- सिस्टम की स्पीड बढ़ाती है
- मल्टीटास्किंग आसान बनाती है
- एप्लिकेशन की परफॉर्मेंस सुधारती है
- गेमिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए आवश्यक है
RAM चुनते
समय क्या ध्यान रखें?
- मदरबोर्ड कंपैटिबिलिटी
- RAM
की स्पीड (MHz में)
- DDR
वर्ज़न (DDR4 या DDR5)
- कैपेसिटी (4GB, 8GB, 16GB आदि)
- डुअल चैनल सपोर्ट
निष्कर्ष
रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM) कंप्यूटर या मोबाइल की तेज़ी और कार्यक्षमता का मुख्य आधार है अगर आप चाहते हैं कि आपका सिस्टम स्मूद और फास्ट चले तो पर्याप्त और सही प्रकार की RAM का चयन करना बेहद ज़रूरी है
RAM से
जुड़े सामान्य प्रश्न ( FAQ)
Que. क्या
ज्यादा RAM होने से कंप्यूटर तेज़ चलता है?
Que. क्या RAM को अपग्रेड किया जा सकता है?
Ans. हां, डेस्कटॉप
और कुछ लैपटॉप में RAM को अपग्रेड किया जा सकता है बशर्ते मदरबोर्ड सपोर्ट करे
Que. मोबाइल में कितनी RAM पर्याप्त होती है?
Ans. सामान्य यूज़ के लिए 4GB–6GB पर्याप्त है जबकि गेमिंग या मल्टीटास्किंग के लिए 8GB या उससे अधिक बेहतर है
Que. क्या RAM
डेटा को स्थायी रूप से स्टोर करती है?
Ans. नहीं, RAM अस्थायी मेमोरी है पावर ऑफ होते ही डेटा मिट जाता है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें