HTTPS क्या है? वेबसाइट की सुरक्षा के लिए HTTPS क्यों ज़रूरी है

HTTPS क्या है?

HTTPS क्या है?

HTTPS का पूरा नाम Hyper Text Transfer Protocol Secure है यह HTTP (Hyper Text Transfer Protocol) का सुरक्षित संस्करण है जो इंटरनेट पर डेटा को सुरक्षित रूप से ट्रांसफर करने के लिए उपयोग किया जाता है जब आप किसी वेबसाइट को HTTPS के साथ खोलते हैं तो उस वेबसाइट का डेटा एन्क्रिप्शन (Encryption) तकनीक से सुरक्षित हो जाता है ताकि कोई भी हैकर या तीसरा व्यक्ति आपकी जानकारी को चुरा न सके

HTTPS कैसे काम करता है?

HTTPS में वेबसाइट और यूज़र के बीच डेटा को सुरक्षित रखने के लिए SSL (Secure Socket Layer) या TLS (Transport Layer Security) सर्टिफिकेट का उपयोग किया जाता है
यह सर्टिफिकेट यह सुनिश्चित करता है कि 
वेबसाइट असली है या नकली, डेटा एन्क्रिप्ट होकर भेजा जा रहा है जिससे यूज़र की प्राइवेसी बनी रहती है

HTTPS कार्यप्रणाली

  • जब यूज़र वेबसाइट खोलता है तो सर्वर SSL सर्टिफिकेट प्रस्तुत करता है
  • ब्राउज़र उस सर्टिफिकेट की वैधता को चेक करता है
  • अगर सर्टिफिकेट सही है तो डेटा एन्क्रिप्टेड कनेक्शन के जरिए भेजा जाता है

HTTP और HTTPS में अंतर

👉HTTPS (Hyper Text Transfer Protocol Secure)
  • इसका पूरा नाम Hyper Text Transfer Protocol Secure हैं
  • SSL/TLS से डेटा सुरक्षित रहता हैं
  • इसका पोर्ट नंबर 443 हैं
  • इसमें SSL सर्टिफिकेट जरुरी होता हैं 
  • ये एक सुरक्षित और विश्वशनीय सर्टिफिकेट हैं 
👉HTTP (Hyper Text Transfer Protocol)
  • इसका पूरा नाम Hyper Text Transfer protocol हैं
  • इसमें डेटा सुरक्षित नहीं होता है 
  • इसका पोर्ट नंबर 80 है
  • इसमें कोई सर्टिफिकेट नहीं होता हैं
  • ये HTTPS की अपेक्षा कम सुरक्षित होता हैं

HTTPS के फायदे

  • डेटा सुरक्षा :- इसमें यूज़र का लॉगिन, पासवर्ड, कार्ड डिटेल्स जैसी जानकारी एन्क्रिप्ट रहती है
  • SEO रैंकिंग में सुधार :- Google HTTPS वेबसाइटों को अधिक भरोसेमंद मानता है और उन्हें सर्च रिजल्ट में ऊपर दिखाता है
  • यूज़र ट्रस्ट :- यूज़र जब “🔒 लॉक आइकन” देखता है तो उसका वेबसाइट पर भरोसा बढ़ जाता है
  • डेटा चोरी से सुरक्षा :- हैकर्स डेटा इंटरसेप्ट नहीं कर सकते क्योंकि वह एन्क्रिप्टेड होता है

कैसे पता करें कि वेबसाइट HTTPS है या नहीं?

जब आप किसी वेबसाइट का पेज ओपन करते जाते हैं तो एड्रेस बार में देखें
 
  • अगर वेबसाइट का URL https:// से शुरू होता है और एक 🔒 लॉक आइकन दिखता है तो यह वेबसाइट सुरक्षित है
  • अगर केवल http:// दिख रहा है तो वेबसाइट सुरक्षित नहीं है

कैसे लगाएं HTTPS (SSL Certificate)?

  • किसी SSL सर्टिफिकेट प्रोवाइडर से सर्टिफिकेट खरीदें (जैसे Let’s Encrypt, Comodo, GoDaddy)
  • सर्टिफिकेट को अपने वेब सर्वर पर इंस्टॉल करें
  • वेबसाइट के लिंक को HTTP से HTTPS पर रीडायरेक्ट करें
  • अपने Google Search Console और Analytics में HTTPS URL अपडेट करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Que. क्या HTTPS मुफ्त में लगाया जा सकता है?

Ans. हाँ, आप Let’s Encrypt जैसे प्लेटफ़ॉर्म से मुफ्त SSL सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं

Que. क्या हर वेबसाइट के लिए HTTPS ज़रूरी है?

Ans. हाँ, अगर आपकी वेबसाइट पर यूज़र डेटा लिया जाता है या लॉगिन सिस्टम है तो HTTPS आवश्यक है

Que. क्या HTTPS वेबसाइट को धीमा कर देता है?

Ans. नहीं, आधुनिक सर्वर और सर्टिफिकेट इसे बहुत तेज़ी से हैंडल करते हैं

Que. HTTP साइट पर जाने से खतरा है क्या?

Ans. हाँ, HTTP साइट पर आपका डेटा इंटरसेप्ट या चोरी किया जा सकता है

निष्कर्ष (Conclusion)

HTTPS आज की इंटरनेट दुनिया में वेबसाइट सुरक्षा का आधार है यह न केवल यूज़र डेटा की रक्षा करता है बल्कि वेबसाइट की विश्वसनीयता और सर्च इंजन रैंकिंग को भी मजबूत बनाता है अगर आपकी वेबसाइट अभी भी HTTP पर चल रही है तो जल्द से जल्द HTTPS में अपग्रेड करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राउटर क्या है और कैसे काम करता है?

क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है?

एनालॉग(Analogue) CCTV कैमरा: फीचर्स, फायदे, और उपयोग