Types of Fire
🔥 Fire (आग)
आग एक रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें ऊष्मा (Heat), प्रकाश (Light) और ज्वाला (Flame) उत्पन्न होती है आग हमारे दैनिक जीवन में उपयोगी है लेकिन अगर इसे नियंत्रित न किया जाए तो यह बहुत खतरनाक हो सकती है इसलिए आग के प्रकारों को समझना बहुत जरूरी है
🔥आग के मुख्य प्रकार
आग को उसके ईंधन (Fuel) के आधार पर अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है इससे सही तरीके से आग बुझाने में मदद मिलती है
१. क्लास A प्रकार की आग
- विवरण :- यह आग सामान्य ठोस पदार्थों से लगती है
- उदाहरण :- लकड़ी, कागज, कपड़ा, रबर, प्लास्टिक इतियादी
- बुझाने का तरीका :- पानी, फोम फायर एक्सटिंग्विशर आदि
२. क्लास B प्रकार की आग
- विवरण :- यह आग ज्वलनशील तरल पदार्थों से लगती है
- उदाहरण: -पेट्रोल, डीजल, तेल, पेंट, अल्कोहल आदि
- बुझाने का तरीका :- फोम एक्सटिंग्विशर, ड्राई केमिकल पाउडर (DCP), CO₂ एक्सटिंग्विशर
३.क्लास C प्रकार की आग
- विवरण :- यह आग ज्वलनशील गैसों से लगती है
- उदाहरण :- LPG, CNG, प्रोपेन, ब्यूटेन इतियादी
- बुझाने का तरीका :- DCP एक्सटिंग्विशर, CO₂ एक्सटिंग्विशर
४. क्लास D प्रकार की आग
- विवरण :- यह आग धातुओं (Metals) से संबंधित होती है
- उदाहरण :- मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम, एल्युमिनियम पाउडर
- बुझाने का तरीका :- विशेष ड्राई पाउडर एक्सटिंग्विशर
५. क्लास E प्रकार की आग (इलेक्ट्रिकल आग)
- विवरण :- यह आग बिजली से संबंधित उपकरणों में लगती है
- उदाहरण :- वायरिंग, स्विचबोर्ड, इलेक्ट्रिकल पैनल, उपकरण
- बुझाने का तरीका :- CO₂ एक्सटिंग्विशर, DCP एक्सटिंग्विशर, पानी का उपयोग बिल्कुल न करें
६. क्लास F आग
- विवरण :- यह आग खाना पकाने वाले तेल और वसा (Oil & Fat) से लगती है
- उदाहरण :- किचन ऑयल, डीप फ्राई ऑयल
- बुझाने का तरीका :- वेट केमिकल एक्सटिंग्विशर, पानी डालने से आग फैल सकती है
🔥सरणी (Summary Table)
आग का प्रकार
सामग्री का प्रकार
उदाहरण
बुझाने का तरीका
क्लास A
ठोस पदार्थ
लकड़ी, कागज
पानी, फोम
क्लास B
ज्वलनशील तरल
पेट्रोल, तेल
फोम, DCP, CO₂
क्लास C
ज्वलनशील गैस
LPG, CNG
DCP, CO₂
क्लास D
धातु
मैग्नीशियम
विशेष पाउडर
क्लास E
विद्युत उपकरण
वायरिंग, पैनल
CO₂, DCP
क्लास F
तेल और वसा
किचन ऑयल
वेट केमिकल
🔥Fire महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्
- आग बुझाने से पहले उसका प्रकार पहचानें
- इलेक्ट्रिकल और तेल की आग पर पानी का उपयोग न करें
- हमेशा फायर एक्सटिंग्विशर तैयार रखें
- सुरक्षा नियमों का पालन करें
🔥Fire निष्कर्ष
आग के प्रकारों को समझना सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है सही समय पर सही तरीके का उपयोग करके बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और जान-माल की रक्षा की जा सकती है
🔥Fire Frequently Asked Questions (FAQ)
Que. आग के कितने प्रकार होते हैं?
Ans. आग मुख्य रूप से 6 प्रकार की होती है Class A, B, C, D, E और F
Que. Class A आग क्या होती है?
Ans. Class A आग ठोस पदार्थों जैसे लकड़ी, कागज, कपड़ा आदि से लगती है
Que. क्या इलेक्ट्रिकल आग पर पानी डाल सकते हैं?
Ans. नहीं, इलेक्ट्रिकल (Class E) आग पर पानी डालना बहुत खतरनाक होता है इससे करंट लग सकता है CO₂ या DCP एक्सटिंग्विशर का उपयोग करना चाहिए
Que. Class B आग किससे लगती है?
Ans. Class B आग ज्वलनशील तरल पदार्थों जैसे पेट्रोल, डीजल, तेल और पेंट से लगती है
Que. किचन में लगने वाली आग कौन-सी होती है?
Ans. किचन में लगने वाली आग Class F होती है जो तेल और वसा (Oil & Fat) के कारण लगती है
Que. आग बुझाने का सबसे सही तरीका क्या है?
Ans. आग बुझाने का तरीका उसके प्रकार पर निर्भर करता है हर आग के लिए अलग-अलग फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग किया जाता है
Que. DCP एक्सटिंग्विशर किस आग में उपयोग होता है?
Ans. DCP (Dry Chemical Powder) एक्सटिंग्विशर Class B, C और E आग में उपयोग किया जाता है
Que. क्या सभी आग पर पानी इस्तेमाल किया जा सकता है?
Ans. नहीं, पानी केवल Class A आग के लिए सुरक्षित है बाकी आग में यह खतरनाक हो सकता है

टिप्पणियाँ