Network क्या है? नेटवर्क के प्रकार, कार्य और फायदे
आज के डिजिटल युग में नेटवर्क (Network) हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है इंटरनेट चलाना, ईमेल भेजना, ऑनलाइन मीटिंग करना, फाइल शेयर करना या सोशल मीडिया इस्तेमाल करना ये सब नेटवर्क की मदद से ही संभव है
नेटवर्क क्या है?
नेटवर्क दो या दो से अधिक कंप्यूटर, मोबाइल, सर्वर या अन्य डिजिटल डिवाइसों को आपस में जोड़ने की प्रक्रिया है जिससे वे डेटा और संसाधन (जैसे फाइल, प्रिंटर, इंटरनेट) साझा कर सकें
नेटवर्क के प्रकार (Types of Network)
- LAN (Local Area Network)
- MAN (Metropolitan Area Network)
- WAN (Wide Area Network)
1. LAN (Local Area Network)
- यह छोटा नेटवर्क होता है
- एक घर, स्कूल या ऑफिस के अंदर इस्तेमाल होता है
- तेज और सुरक्षित नेटवर्क
उदाहरण :- स्कूल का कंप्यूटर लैब नेटवर्क
2. MAN (Metropolotitan Area Network)
- यह एक शहर तक फैला होता है
- LAN से बड़ा लेकिन WAN से छोटा
उदाहरण :- किसी शहर का केबल नेटवर्क
3. WAN (Wide Area Network)
- यह बहुत बड़े क्षेत्र में फैला होता है
- देश या दुनिया भर में कनेक्शन
सबसे बड़ा उदाहरण :- इंटरनेट (Internet)
नेटवर्क के मुख्य घटक (Components of Network)
- Server :- डेटा प्रदान करता है
- Client :- डेटा प्राप्त करता है
- Router :- नेटवर्क को जोड़ता है
- Switch :- डिवाइस को आपस में कनेक्ट करता है
- Modem :- इंटरनेट से कनेक्शन देता है
- Network Cable / Wi-Fi :- कनेक्शन का माध्यम
नेटवर्क कैसे काम करता है?
जब आप किसी वेबसाइट को खोलते हैं तो आपका डिवाइस सर्वर को रिक्वेस्ट भेजता है
सर्वर उस रिक्वेस्ट को प्रोसेस करके डेटा वापस भेजता हैयह पूरा काम नेटवर्क के माध्यम से होता है
नेटवर्क के फायदे
- फाइल शेयरिंग आसान
- इंटरनेट एक्सेस
- ऑनलाइन कम्युनिकेशन
- डेटा बैकअप
- रिसोर्स शेयरिंग (प्रिंटर आदि)
नेटवर्क के नुकसान
- हैकिंग का खतरा
- वायरस फैलने की संभावना
- नेटवर्क फेल होने पर काम रुक सकता है
निष्कर्ष
नेटवर्क आज के समय में बहुत जरूरी तकनीक है चाहे ऑफिस हो स्कूल हो या घर हर जगह नेटवर्क का उपयोग हो रहा है सही नेटवर्क सेटअप से काम तेज, सुरक्षित और आसान हो जाता है
FAQ Network से जुड़े सामान्य प्रश्न
Que. नेटवर्क क्या है?
Ans. नेटवर्क दो या दो से अधिक कंप्यूटर या डिवाइस को जोड़ने की प्रक्रिया है जिससे वे डेटा और संसाधन साझा कर सकें
Que. नेटवर्क के कितने प्रकार होते हैं?
Ans. मुख्य रूप से तीन प्रकार होते हैं
- LAN (Local Area Network)
- MAN (Metropolitan Area Network)
- WAN (Wide Area Network)
Que. इंटरनेट किस प्रकार का नेटवर्क है?
Ans. इंटरनेट एक WAN (Wide Area Network) है क्योंकि यह पूरी दुनिया में फैला हुआ है
Que. राउटर का क्या काम होता है?
Ans. राउटर अलग-अलग नेटवर्क को आपस में जोड़ता है और डेटा को सही दिशा में भेजता है
Que. LAN और WAN में क्या अंतर है?
Ans. LAN छोटा और सीमित क्षेत्र में होता है (जैसे घर या ऑफिस), जबकि WAN बड़े क्षेत्र जैसे देश या दुनिया तक फैला होता है
Que. नेटवर्क क्यों जरूरी है?
Ans. नेटवर्क से फाइल शेयरिंग, इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन मीटिंग और कम्युनिकेशन आसान हो जाता है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें