How Network Works ?

Network

आज के डिजिटल युग में नेटवर्क हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट, सोशल मीडिया और ऑनलाइन सेवाएँ सभी नेटवर्क के माध्यम से ही काम करती हैं तो आइये समझते हैं की नेटवर्क वास्तव में कैसे काम करता है और यह क्या होता हैं 

नेटवर्क क्या होता है?

Network दो या दो से अधिक कंप्यूटर, मोबाइल या अन्य डिवाइस का ऐसा समूह है जो आपस में जुड़कर डेटा और संसाधनों (Resources) को साझा करते हैं

उदाहरण:
  • इंटरनेट
  • Wi-Fi नेटवर्क
  • ऑफिस या स्कूल का LAN नेटवर्क

नेटवर्क कैसे काम करता है?

नेटवर्क में कई डिवाइस और तकनीक मिलकर काम करती हैं जब आप इंटरनेट पर कोई वेबसाइट खोलते हैं तो निम्न प्रक्रिया होती है

1. डिवाइस कनेक्शन :- सबसे पहले आपका मोबाइल या कंप्यूटर किसी नेटवर्क से जुड़ता है यह कनेक्शन इन माध्यमों से हो सकता है
  • Wi-Fi
  • LAN Cable
  • Mobile Data
2. डेटा पैकेट में बदलता है :- जब आप कोई मैसेज भेजते हैं या वेबसाइट खोलते हैं तो जानकारी छोटे-छोटे डेटा पैकेट (Data Packets) में बदल जाती है

3. राउटर और स्विच का उपयोग :- नेटवर्क में Router और Switch डेटा को सही दिशा में भेजने का काम करते हैं
  • Router :- इंटरनेट से कनेक्ट करता है
  • Switch :- लोकल नेटवर्क में डिवाइस को जोड़ता है
4. सर्वर तक डेटा पहुंचता है :- आपके द्वारा भेजा गया डेटा इंटरनेट के माध्यम से सर्वर तक पहुंचता है और सर्वर उस वेबसाइट या सेवा का डेटा स्टोर करके रखता है

5. सर्वर से जवाब (Response) :- सर्वर आपके अनुरोध को समझकर वापस डेटा भेजता है यही कारण है कि वेबसाइट कुछ सेकंड में आपके मोबाइल या कंप्यूटर पर खुल जाती है

नेटवर्क के मुख्य घटक (Main Components of Network)

  1. Client – यूजर का डिवाइस (मोबाइल या कंप्यूटर)
  2. Server – डेटा स्टोर करने वाला कंप्यूटर
  3. Router – नेटवर्क को इंटरनेट से जोड़ता है
  4. Switch – नेटवर्क के डिवाइस को जोड़ता है
  5. Protocol – डेटा भेजने के नियम (जैसे HTTP, TCP/IP)

नेटवर्क के प्रकार

  1. LAN (Local Area Network) :- छोटे क्षेत्र में उपयोग होने वाला नेटवर्क जैसे स्कूल, ऑफिस
  2. MAN (Metropolitan Area Network) :- एक शहर के अंदर काम करने वाला नेटवर्क
  3. WAN (Wide Area Network) :- बड़े क्षेत्र में फैला नेटवर्क

Internet इसका सबसे बड़ा उदाहरण है

नेटवर्क के फायदे

  • डेटा शेयर करना आसान
  • इंटरनेट एक्सेस
  • फाइल और प्रिंटर शेयरिंग
  • तेज़ संचार (Communication)
  • ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग

निष्कर्ष (Conclusion)

नेटवर्क आधुनिक तकनीक की रीढ़ है इसके माध्यम से दुनिया भर के कंप्यूटर और डिवाइस आपस में जुड़े रहते हैं जब भी हम इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो नेटवर्क के विभिन्न हिस्से जैसे राउटर, सर्वर और प्रोटोकॉल मिलकर  डेटा को सही जगह तक पहुंचाते हैं

FAQ (Frequently Asked Questions)

Que. नेटवर्क क्या है?

Ans. नेटवर्क कई डिवाइस का समूह है जो डेटा शेयर करने के लिए आपस में जुड़े होते हैं

Que. इंटरनेट और नेटवर्क में क्या अंतर है?

Ans. नेटवर्क डिवाइस का कनेक्शन है जबकि इंटरनेट दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है

Que. नेटवर्क में राउटर का क्या काम है?

Ans. राउटर नेटवर्क को इंटरनेट से जोड़ता है और डेटा को सही दिशा में भेजता है

Que. नेटवर्क का सबसे बड़ा उदाहरण क्या है?

Ans. इंटरनेट दुनिया का सबसे बड़ा कंप्यूटर नेटवर्क है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राउटर क्या है और कैसे काम करता है?

क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है?

एनालॉग(Analogue) CCTV कैमरा: फीचर्स, फायदे, और उपयोग