How to Recover Deleted Photos?
आज के समय में मोबाइल फोन हमारी यादों के खजाने को बचा के रखता है हम अपने खास पलों को फोटो के रूप में सेव करके रखते हैं लेकिन कभी-कभी छोटी सी गलती से फोटो डिलीट हो जाते हैं जिससे हमें परेशानी होती है अच्छी बात तो यह है कि डिलीट हुई फोटो को वापस लाया जा सकता है
1. गैलरी के "Recently Deleted" फोल्डर से रिकवर
- अपने फोन की गैलरी खोलें
- "Recently Deleted" या "Trash" फोल्डर में जाएं
- जिस फोटो को वापस लाना है उसे सेलेक्ट करें
- "Restore" पर क्लिक करें
यह फोटो आमतौर पर 30 दिन तक ही यहां रहती हैं।
2. Google Photos से फोटो रिकवर
- Google Photos ऐप खोलें
- "Library" → "Trash" में जाएं
- फोटो को सेलेक्ट करें
- "Restore" पर क्लिक करें
यह फोटो 60 दिन तक ट्रैश में रहती हैं
3. Backup से फोटो रिकवर करें
अगर आपने पहले से (Google Drive या किसी अन्य ऐप में) बैकअप लिया है तो वहां से फोटो वापस लाई जा सकती हैं
- Backup ऐप खोलें
- अपनी फोटो ढूंढें
- Restore विकल्प चुनें
4. Data Recovery Apps का उपयोग करें
- DiskDigger
- Dr.Fone
- EaseUS MobiSaver
ऐप्स का उपयोग करने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
- कुछ ऐप्स के लिए Root access की जरूरत हो सकती है
- Trusted ऐप ही डाउनलोड करें
5. कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से रिकवरी
- Recuva
- Wondershare Recoverit
जरूरी टिप्स
- फोटो डिलीट होने के बाद तुरंत फोन का उपयोग कम करें
- नई फाइल सेव करने से पुरानी फोटो ओवरराइट हो सकती हैं
- हमेशा बैकअप ऑन रखें
निष्कर्ष (Conclusion)
डिलीट हुई फोटो को रिकवर करना संभव है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितनी जल्दी कोशिश की और बैकअप उपलब्ध है या नहीं इसलिए हमेशा अपनी फोटो का बैकअप जरूर रखें ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो

टिप्पणियाँ