Microsoft 365 क्या है? इसके फीचर्स, फायदे और उपयोग
Microsoft 365
आज के डिजिटल युग में ऑफिस का काम सिर्फ कंप्यूटर तक सीमित नहीं रह गया हैं अब हमें ऐसे टूल्स की ज़रूरत होती है जिनसे हम कहीं से भी किसी भी डिवाइस पर काम कर सकें इसमें Microsoft 365 इसी ज़रूरत को पूरा करने वाला एक शक्तिशाली और भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म है
Microsoft 365 एक क्लाउड-आधारित सब्सक्रिप्शन सेवा है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने विकसित किया है इसमें आपको Microsoft Office के सभी ज़रूरी ऐप्स के साथ-साथ क्लाउड स्टोरेज, सुरक्षा फीचर्स और ऑनलाइन सहयोग (Collaboration) की सुविधा मिलती है
पहले इसे Office 365 के नाम से जाना जाता था लेकिन अब इसका नाम बदलकर Microsoft 365 कर दिया गया है
Microsoft 365 एक क्लाउड-आधारित सब्सक्रिप्शन सेवा है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने विकसित किया है इसमें आपको Microsoft Office के सभी ज़रूरी ऐप्स के साथ-साथ क्लाउड स्टोरेज, सुरक्षा फीचर्स और ऑनलाइन सहयोग (Collaboration) की सुविधा मिलती है
पहले इसे Office 365 के नाम से जाना जाता था लेकिन अब इसका नाम बदलकर Microsoft 365 कर दिया गया है
Microsoft 365 में कौन-कौन से ऐप्स शामिल हैं?
Microsoft 365 में कई उपयोगी ऐप्स और सेवाएं मिलती हैं जैसे
- Microsoft Word :- डॉक्यूमेंट, लेटर, रिज़्यूमे और रिपोर्ट बनाने व एडिट करने के लिए उपयोगी है
- Microsoft Excel :- डेटा एंट्री, कैलकुलेशन, बजट, चार्ट और रिपोर्ट बनाने के लिए इस्तेमाल होता है
- Microsoft PowerPoint :- प्रेजेंटेशन स्लाइड बनाने के लिए, जिसमें टेक्स्ट, इमेज और एनिमेशन जोड़ सकते हैं
- Microsoft Outlook :- ईमेल भेजने, रिसीव करने और कैलेंडर मैनेज करने के लिए
- Microsoft OneDrive :- क्लाउड स्टोरेज ऐप, जिसमें आप फाइलें ऑनलाइन सेव कर सकते हैं और कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं
- Microsoft Teams :- ऑनलाइन मीटिंग, चैट और टीमवर्क के लिए उपयोगी
- Microsoft OneNote :- डिजिटल नोट्स बनाने और सेव करने के लिए
Microsoft 365 के मुख्य फीचर्स
- क्लाउड स्टोरेज :- Microsoft 365 में OneDrive के ज़रिए आपकी फाइलें सुरक्षित रहती हैं और आप उन्हें कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं
- कहीं से भी काम करने की सुविधा :- आप मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप या डेस्कटॉप या किसी भी डिवाइस से लॉगिन करके अपना काम कर सकते हैं
- रियल-टाइम सहयोग :- एक ही फाइल पर कई लोग एक साथ काम कर सकते हैं वो भी लाइव बदलाव के साथ
- बेहतर सुरक्षा :- Microsoft 365 में एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं जो आपके डेटा को वायरस, हैकिंग और फिशिंग से बचाते हैं
- हमेशा अपडेटेड ऐप्स :- सब्सक्रिप्शन होने की वजह से आपको हमेशा ऐप्स के लेटेस्ट वर्ज़न मिलते रहते हैं
Microsoft 365 के फायदे
- व्यक्तिगत और ऑफिस दोनों के लिए उपयोगी है
- डेटा सुरक्षित और बैकअप के साथ
- टीमवर्क और प्रोडक्टिविटी में सुधार
- लाइसेंस खरीदने की झंझट नहीं
- वर्क-फ्रॉम-होम के लिए बेहतरीन समाधान
Microsoft 365 किसके लिए उपयोगी है?
- स्टूडेंट्स :-पढ़ाई, प्रोजेक्ट और नोट्स के लिए
- टीचर्स :- ऑनलाइन क्लास और असाइनमेंट के लिए
- ऑफिस कर्मचारी :- प्रोफेशनल काम के लिए
- बिज़नेस ओनर्स :- टीम और डेटा मैनेजमेंट के लिए
- फ्रीलांसर :- क्लाइंट वर्क और फाइल शेयरिंग के लिए
Microsoft Office और Office 2021 में अंतर
A. Microsoft Office
- यह पर सब्सक्रिप्शन आधारित सेवा है
- इसमें आपको Word, Excel, PowerPoint, Outlook, OneDrive और Teams मिलते हैं
- आपको नियमित अपडेट और नए फीचर्स मिलते रहते हैं
- इसमें 1TB OneDrive क्लाउड स्टोरेज मिलता है
- इसे कई डिवाइस (मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट) पर इस्तेमाल किया जा सकता है
B. Office 2021
- यह एक बार खरीदने वाला (One-time purchase) सॉफ्टवेयर है
- इसमें मुख्य ऐप्स Word, Excel और PowerPoint मिलते हैं
- इसमें बड़े फीचर अपडेट नहीं मिलते यह केवल सुरक्षा अपडेट मिलते हैं
- इसमें क्लाउड स्टोरेज शामिल नहीं होता
- यह सीमित डिवाइस पर ही चलता है
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप एक ऐसा ऑफिस सॉल्यूशन चाहते हैं जो सुरक्षित, आधुनिक और हर जगह काम करने योग्य हो तो Microsoft 365 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है यह न सिर्फ आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाता है बल्कि टीमवर्क को भी आसान बनाता हैMicrosoft 365 FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Que. Microsoft 365 क्या फ्री है?Ans. नहीं, Microsoft 365 एक पेड सब्सक्रिप्शन सेवा है हालांकि माइक्रोसॉफ्ट कुछ समय के लिए फ्री ट्रायल देता है
Que. Microsoft 365 और Office 365 में क्या अंतर है?
Ans. Office 365 का नाम बदलकर Microsoft 365 कर दिया गया है जिसमें अब ज्यादा फीचर्स और सुरक्षा शामिल हैं
Que. क्या Microsoft 365 मोबाइल में चलता है?
Ans. हाँ, Microsoft 365 के ऐप्स Android और iOS दोनों पर उपलब्ध हैं
Que. Microsoft 365 में कितना OneDrive स्टोरेज मिलता है?
Ans. आमतौर पर 1TB क्लाउड स्टोरेज मिलता है
Que. क्या Microsoft 365 स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी है?
Ans. बिलकुल, स्टूडेंट्स के लिए यह पढ़ाई, प्रोजेक्ट और ऑनलाइन क्लास के लिए बहुत उपयोगी है
Que. क्या बिना इंटरनेट Microsoft 365 इस्तेमाल कर सकते हैं?
Ans. हाँ, ऐप्स ऑफलाइन भी काम करते हैं, लेकिन सिंक के लिए इंटरनेट ज़रूरी होता है
Que. Microsoft 365 कितने डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं?
Ans. एक अकाउंट से एक से ज्यादा डिवाइस (लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट) पर इस्तेमाल किया जा सकता है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें