Windows 11 क्या है? इसके फीचर्स, सिस्टम और रिक्वायरमेंट्स
Windows 11 क्या है?
Windows 11 माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया एक आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था यह Windows 10 का अपडेटेड और बेहतर वर्जन है जिसमें नया डिज़ाइन, तेज़ परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं
Windows 11 की प्रमुख विशेषताएँ
- नई और आकर्षक डिज़ाइन :- Windows 11 में गोल किनारे (rounded corners) नया स्टार्ट मेनू और बेहतर टास्कबार दिया गया है
- स्मार्ट लेआउट (Snap Layouts) :- इसमें आप कई विंडो एक साथ व्यवस्थित (organize) कर सकते हैं जिससे मल्टीटास्किंग करना आसान हो जाता है
- Android Apps सपोर्ट :- Windows 11 Android Apps को सपोर्ट करता है जिससे आप Amazon Appstore और Microsoft Store के जरिए Android Apps चला सकते हैं
- बेहतर गेमिंग अनुभव (Better Gaming) :- DirectX 12 Ultimate, Auto HDR और Direct Storage जैसी तकनीकें गेमिंग को और स्मूथ बनाती हैं
- सिक्योरिटी में सुधार :- TPM 2.0 और Secure Boot जैसी सुरक्षा फीचर्स Windows 11 को और सुरक्षित बनाती हैं
Windows 11 और Windows 10 में अंतर
| तुलना बिंदु | Windows 10 | Windows 11 |
|---|---|---|
| लॉन्च वर्ष | 2015 | 2021 |
| डिज़ाइन | पारंपरिक | आधुनिक और गोल किनारे |
| स्टार्ट मेनू | बाईं ओर | बीच में केंद्रित |
| एंड्रॉइड ऐप सपोर्ट | नहीं | हाँ |
| सिस्टम आवश्यकताएँ | कम | अधिक (TPM 2.0 आवश्यक) |
Windows 11 की आवश्यकताएँ
- प्रोसेसर :- 1 GHz या उससे तेज़, 64-bi
- रैम :- 4 GB या अधिक
- स्टोरेज :- 64 GB या अधिक
- TPM :- Version 2.0
- डिस्प्ले :- 9 इंच या बड़ा HD रिज़ॉल्यूशन
Windows 11 को इंस्टॉल कैसे करें?
- Windows
Update के ज़रिए :- Settings → Update & Security → Windows Update → Check for Updates
- Installation Assistant से :- Microsoft की वेबसाइट पर जाकर Windows 11 Installation Assistant डाउनलोड करें
- ISO फ़ाइल से मैनुअल इंस्टॉल :- बूटेबल USB बनाकर क्लीन इंस्टॉलेशन करें
Windows 11 के फायदे (Advantages)
- सुंदर और साफ इंटरफ़ेस
- तेज़ परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी मैनेजमेंट
- गेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज़्ड
- सिक्योरिटी अपडेट्स में सुधार
Windows 11 के नुकसान (Disadvantages)
- पुराने पीसी पर काम नहीं करता
- कुछ सॉफ्टवेयर कंपैटिबल नहीं
- शुरुआती अपडेट्स में बग्स हो सकते हैं
निष्कर्ष (Conclusion)
Windows 11 एक नया और शानदार ऑपरेटिंग सिस्टम है
जो आधुनिक डिज़ाइन और नई तकनीक के साथ यूज़र्स को बेहतर अनुभव देता है अगर आपका
पीसी इसकी आवश्यकताओं को पूरा करता है तो
अपग्रेड करना एक अच्छा निर्णय हो सकता है
Windows 11 के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Que. Windows 11 क्या
है?
Ans. Windows 11 माइक्रोसॉफ्ट का नवीनतम ऑपरेटिंग
सिस्टम है जिसमें आधुनिक इंटरफ़ेस, एंड्रॉइड
ऐप सपोर्ट और तेज़ परफॉर्मेंस मिलता है
Que. Windows
11, Windows 10 से बेहतर है?
Ans. हाँ, Windows 11 में बेहतर डिज़ाइन, गेमिंग फीचर्स, मल्टीटास्किंग
टूल्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं
Que. क्या Windows
11 मुफ्त में इंस्टॉल किया जा सकता है?
Ans. अगर आपका PC सिस्टम रिक्वायरमेंट्स पूरा करता है तो Windows 10 से Windows
11 बिल्कुल मुफ्त अपडेट किया जा सकता है
Que. Windows 11 के लिए
न्यूनतम सिस्टम रिक्वायरमेंट्स क्या हैं?
Ans.
- 1
GHz 64-bit प्रोसेसर
- 4GB
RAM या अधिक
- 64GB
स्टोरेज
- TPM
2.0 अनिवार्य
- Secure
Boot सपोर्ट
Que. क्या
पुराने लैपटॉप/PC में Windows
11 चल सकता है?
Ans. केवल वही PCs Windows 11 चला सकते हैं जिनमें TPM 2.0 और Secure Boot सपोर्ट मौजूद हो
Que. क्या Windows
11 में Android ऐप्स चलते हैं?
Ans. हाँ, Windows 11 में Amazon Appstore की मदद से एंड्रॉइड ऐप्स चला सकते हैं
Que. क्या Windows
11 गेमिंग के लिए अच्छा है?
Ans. हाँ, Windows 11 DirectX 12
Ultimate, Auto HDR और Direct Storage जैसे फीचर्स के साथ गेमिंग को और तेज़ व स्मूथ
बनाता है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें