iPhone

 

i Phone

मोबाइल की दुनिया में iPhone का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं जिसे Apple कंपनी द्वारा विकसित किया गया था इस स्मार्टफोन की श्रृंखला ने दुनिया में मोबाइल तकनीक का नया अध्याय लिखा 
शानदार डिजाइन बेहतरीन प्रदर्शन, उन्नत फीचर्स और सुरक्षा iPhone ने एक नए मोबाइल क्रांति की शुरुआत  की आइए जानते हैं iPhone के बारे में

iPhone की शुरुआत(2007)

2007 में Apple के संस्थापक Steve Jobs ने पहला iPhone लॉन्च किया इस फोन में की-बोर्ड नहीं था बल्कि एक बड़ा टचस्क्रीन था जो उस समय का एक क्रांतिकारी बदलाव था जिसमे 3.5-इंच डिस्प्ले, 2 मेगापिक्सल का  कैमरा, iOS ऑपरेटिंग सिस्टम, मल्टी-टच तकनीक था यह फोन स्मार्टफोन मार्केट में नई दिशा देने वाला साबित हुआ

iPhone 3G और 3GS – मोबाइल इंटरनेट की उड़ान (2008 – 2009)

2008 में iPhone 3G आया और इसमें App Store लॉन्च हुआ अब लोग मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते थे
2009 में iPhone 3GS आया जो तेज, बेहतर और अधिक पावरफुल था

iPhone 4 और 4S नया डिजाइन और Siri का जन्म (2010 – 2011)

2010 में iPhone 4 आया जिसमें ग्लास और स्टील डिजाइन, Retina Display, बेहतर कैमरा आया
2011 में iPhone 4S आया और इसमें पहली बार Siri (voice assistant) दिया गया

iPhone 5 Series बड़ा स्क्रीन और 4G सपोर्ट (2012 – 2013)

iPhone 5 जिसमे 4-इंच बड़ी स्क्रीन, LTE 4G सपोर्ट, Lightning connector, बाद में iPhone 5S और 5C आए जहां 5S में Touch ID (फिंगरप्रिंट), 5C में रंगीन डिजाइन आया

iPhone 6 और 6 Plus बड़े स्क्रीन का दौर (2014)

Apple ने पहली बार दो बड़े स्क्रीन वाले मॉडल लॉन्च किए 

  • iPhone 6 (4.7-इंच)
  • iPhone 6 Plus (5.5-इंच)

इसके बाद iPhone दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया

iPhone X Home Button को अलविदा (2017)

2017 में iPhone X आया और जो डिजाइन में बड़ा बदलाव लाया जैसे - Face ID, OLED Display, बिना Home Button वाला स्क्रीन
इसके बाद से iPhone पूरी तरह नए लुक में दिखाई देने लगा

iPhone 11, 12, 13 Series कैमरा और 5G का युग

2019 से लेकर नई सीरीज में मल्टी-कैमरा, बेहतर Night Mode, तेज परफॉर्मेंस, 5G सपोर्ट, बेहतर बैटरी
iPhone 12 में Apple नया फ्लैट-edge डिजाइन वापस लाया

iPhone 14 और 15 Series Emergency Features और USB-C

नए मॉडलों में Crash Detection, Emergency SOS via Satellite, बेहतर कैमरा, USB-C पोर्ट (iPhone 15 में)
इससे Apple और अधिक आधुनिक तकनीक की ओर बढ़ा

iPhone आज कहाँ है?

आज iPhone दुनिया का सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन, सबसे उन्नत मोबाइल OS (iOS), लाखों ऐप्स और शानदार build quality वाला iPhone केवल फोन ही नहीं तकनीक और लाइफस्टाइल का प्रतीक बन चुका है

निष्कर्ष

iPhone आज के समय में तकनीक का निरंतर उन्नति की और एक शानदार उदाहरण है 2007 के साधारण फोन से लेकर आज के पावरफुल स्मार्टफोन तक iPhone ने दुनिया को मोबाइल तकनीक को एक नई दिशा प्रदान की है अगर आप तकनीक, प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन प्रदर्शन पसंद करते हैं तो iPhone एक बेहतरीन चुनाव है

iPhone के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)   

Que. पहला iPhone कब लॉन्च हुआ?

Ans. पहला iPhone 9 जनवरी 2007 को Apple द्वारा लॉन्च किया गया था

Que. iPhone किसने बनाया?

Ans. iPhone को Apple कंपनी के सह-संस्थापक Steve Jobs ने पेश किया

Que. iPhone X खास क्यों था?

Ans. iPhone X पहला iPhone था जिसमें Home Button हटाया गया और Face ID तथा OLED Display दी गई

Que. iPhone में कौन सा ऑपरेटिंग सिस्टम होता है?

Ans. iPhone में Apple का खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम iOS उपयोग होता है

Que. iPhone 15 में क्या नया है?

Ans. iPhone 15 में USB-C पोर्ट, बेहतर कैमरा और परफॉर्मेंस में सुधार जैसे फीचर्स दिए गए हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राउटर क्या है और कैसे काम करता है?

क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है?

एनालॉग(Analogue) CCTV कैमरा: फीचर्स, फायदे, और उपयोग