नेटवर्क स्विच(Network Switch) क्या है?
नेटवर्क स्विच क्या है?
नेटवर्क स्विच एक नेटवर्किंग डिवाइस है जो कई कंप्यूटर, प्रिंटर, सर्वर,
कैमरा और अन्य डिवाइसों को एक लोकल एरिया नेटवर्क
(LAN) में जोड़ता है यह डेटा पैकेट्स को सही डिवाइस तक भेजने का काम
करता है यानी स्विच यह तय करता है कि कौन-सा डेटा
किस डिवाइस को भेजना है
उदाहरण के लिए - यदि एक कंप्यूटर
दूसरे कंप्यूटर को फ़ाइल भेजना चाहता है तो
स्विच उस डेटा को केवल उसी कंप्यूटर तक भेजेगा जिसे वह डेटा प्राप्त करना है
नेटवर्क स्विच का काम कैसे करता है?
नेटवर्क स्विच MAC
Address (Media Access Control Address) का
उपयोग करता है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन-सा डिवाइस किस पोर्ट से जुड़ा हुआ है जब कोई डिवाइस डेटा भेजता है तो स्विच उस डेटा पैकेट के सोर्स और डेस्टिनेशन MAC Address को पढ़ता है और उसे सही डिवाइस तक रूट कर देता
है इस तरह स्विच डेटा को केवल आवश्यक डिवाइस तक पहुँचाता है, जिससे
नेटवर्क की स्पीड और सुरक्षा दोनों बढ़ जाती हैं
नेटवर्क स्विच के प्रकार
- यह साधारण स्विच होता है जिसे किसी सेटिंग की आवश्यकता नहीं होती
- इसे बस नेटवर्क में जोड़ने पर यह अपने आप काम करने लगता है
- छोटे ऑफिस या घरों में इसका उपयोग अधिक होता है
- इसे आप मैन्युअली कॉन्फ़िगर कर सकते हैं
- इसमें नेटवर्क मॉनिटरिंग, VLAN सेटअप, ट्रैफिक कंट्रोल जैसी एडवांस फीचर्स होते हैं
- इसका इस्तेमाल बड़े नेटवर्क या कंपनियों में किया जाता है
- स्मार्ट स्विच Managed और Unmanaged के बीच का हाईब्रिड विकल्प हैं
- स्मार्ट स्विच में सिमित कॉन्फ़िगर होता हैं
- इनकी लागत मैनेज्ड स्विच की लागत से कम होती हैं
- छोटे और माध्यम आकर के नेटवर्क के लिए उपयुक्त हैं
- PoE स्विच एक ऐसे स्विच हैं जो डेटा के साथ-साथ बिजली की आपूर्ति भी करते हैं
- ये स्विच IP Camera, VoIP फ़ोन और वायरलेस एक्सेस पॉइंट इतियादी को नेटवर्क साथ-साथ बिजली की आपूर्ति प्रदान करते हैं
- इन स्विचों में अतिरिक्त पावर स्त्रोत की आवश्यकता नहीं होती हैं
- ये स्विच डेटा लिंक लेयर पर कार्य करते हैं और MAC एड्रेस के आधार पर डेटा को भेजते हैं
- इस प्रकार के स्विच में डेटा को तेज ट्रांसफर करने की क्षमता होती हैं
- LAN (Local Area Network) के लिए स्विच बेहतर परफॉरमेंस करते हैं
- ये स्विच नेटवर्क लेयर पर कार्य करते हैं और इन स्विचो में रूटिंग की क्षमता होती हैं
- VLAN(Vertual Local Area Network) के बीच रूटिंग कर सकते हैं
- ये स्विच बड़े और मल्टी नेटवर्क के लिए उपयुक्त हैं
नेटवर्क स्विच के फायदे
- तेज़ डेटा ट्रांसफर स्पीड :- नेटवर्क स्विच कई डिवाइसो को एक साथ आपस में जोड़कर डेटा को एक तेजी से ट्रांसफर करता हैं जिससे नेटवर्क की स्पीड बढ़ती हैं
- नेटवर्क ट्रैफिक कम होता है :- नेटवर्क स्विच डेटा को केवल उसी दिशा में भेजता हैं जिस दिशा में इसकी आवश्यकता हैं इससे नेटवर्क ट्रैफिक कम होता हैं स्पीड बढ़ती हैं और बेहतर परफॉरमेंस मिलता हैं
- सुरक्षा में सुधार :- अधिकांश नेटवर्क स्विच में पोर्ट सिक्योरिटी फीचर होता हैं जो अनधिकृत एक्सेस को रोकता हैं
- स्केलेबिलिटी (विस्तार योग्य) :- नेटवर्क स्विच की मदद से कई डिवाइसो को एक साथ जोड़कर नेटवर्क का विस्तार किया जा सकता हैं
- कम डेटा टकराव :- नेटवर्क स्विच प्रत्येक कनेक्शन के लिए अलग-अलग चैनल प्रदान करता हैं जिससे डेटा लॉस की सम्भावना कम हो जाती हैं
- विश्वसनीय नेटवर्क :- नेटवर्क स्विच नेटवर्क को स्थिर और विश्वशनीय बनाता हैं और साथ-साथ सुरक्षा भी प्रदान करता हैं जिससे नेटवर्क कनेक्शन लगातार चलता रहता हैं
नेटवर्क स्विच और हब (Hub) में अंतर
S/N | Network
Switch | Network
Hub |
1 | नेटवर्क स्विच डेटा
को केवल उसी डिवाइस तक भेजता है जिसके लिए वह
निर्धारित किया गया है | नेटवर्क हब डेटा
को सभी डिवाइसों तक भेज देता है चाहे उसे
आवश्यकता हो या नहीं जिससे ट्रैफिक बढ़ता हैं |
2 | डेटा
ट्रांसफर स्पीड अधिक होती है | डेटा
ट्रांसफर स्पीड अपेक्षाकृत कम होती है |
3 | ट्रैफिक को कम करता है जिससे
परफॉर्मेंस बेहतर होती है | सभी
को डेटा भेजने से नेटवर्क ट्रैफिक बढ़ जाता है |
4 | प्रत्येक
डिवाइस के लिए अलग कनेक्शन बनाता है जिससे डेटा
कोलिजन कम होता है | एक
ही चैनल पर डेटा ट्रांसफर होने से डेटा कोलिजन अधिक होता है |
5 | अधिक
महंगा होता है | अपेक्षाकृत सस्ता
होता है |
6 | नेटवर्क को बेहतर सुरक्षा प्रदान करता हैं | नेटवर्क की सुरक्षा
कम होती है जिससे नेटवर्क कम सुरक्षित होता हैं |
7 | बड़े
और प्रोफेशनल नेटवर्क के लिए उपयुक्त | छोटे
और साधारण नेटवर्क के लिए उपयुक्त |
नेटवर्क स्विच का उपयोग
- ऑफिस नेटवर्क में
- स्कूल और कॉलेज नेटवर्क सिस्टम में
- CCTV
कैमरा सेटअप में
- इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) नेटवर्क में
- डेटा सेंटर और सर्वर रूम में
निष्कर्ष
नेटवर्क स्विच से जुड़े सामान्य प्रश्न (Network Switch FAQ)
Ans. नेटवर्क स्विच एक डिवाइस है जो कई कंप्यूटर, कैमरा, प्रिंटर और सर्वर को एक ही नेटवर्क में जोड़ता है यह डेटा को केवल उसी डिवाइस तक भेजता है जिसके लिए वह बनाया गया है
Ans. हब सभी डिवाइसों को डेटा भेजता है जबकि स्विच केवल सही डिवाइस को डेटा ट्रांसफर करता है इससे स्विच की स्पीड और सुरक्षा दोनों अधिक होती हैं
- Unmanaged Switch :- जो अपने आप काम करता है और किसी सेटिंग की आवश्यकता नहीं होती
- Managed Switch :- जिसे आप कॉन्फ़िगर कर सकते हैं और इसमें एडवांस फीचर्स होते हैं जैसे VLAN, नेटवर्क मॉनिटरिंग आदि
Que. नेटवर्क स्विच कहाँ उपयोग किया जाता है?
Ans. नेटवर्क स्विच का उपयोग ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, CCTV नेटवर्क, डेटा सेंटर और इंटरनेट प्रोवाइडर नेटवर्क में किया जाता है
Que. क्या नेटवर्क स्विच वाई-फाई से जुड़ सकता है?
Ans. नेटवर्क स्विच आमतौर पर वायर्ड नेटवर्क (LAN) के लिए होता है लेकिन यदि आपके पास एक वाई-फाई राउटर है तो आप स्विच को उस राउटर से कनेक्ट करके वाई-फाई और LAN दोनों एक साथ चला सकते हैं
Que. क्या नेटवर्क स्विच बिना इंटरनेट के काम करता है?
Ans. हाँ, नेटवर्क स्विच इंटरनेट के बिना भी लोकल नेटवर्क के अंदर डिवाइसों के बीच डेटा ट्रांसफर करने के लिए काम करता है
- पोर्ट की संख्या (जितने डिवाइस जोड़ने हैं)
- डेटा ट्रांसफर स्पीड (10/100/1000
Mbps)
- Managed
या Unmanaged प्रकार
- ब्रांड की विश्वसनीयता
- पावर कंजम्प्शन और वारंटी
.gif)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें