Redirect Error क्या है? कारण, समाधान और बचाव
आपने जब किसी वेबसाइट पर ब्राउज़िंग करते समय कई बार Redirect Error देखा होगा यह एक सामान्य लेकिन परेशान करने वाली समस्या है जो वेबसाइट के गलत कॉन्फ़िगरेशन , ब्राउज़र सेटिंग्स या सर्वर की गड़बड़ी के कारण हो सकती है इस समस्या के समाधान के लिए हमें यह जानना जरुरी है कि आखिर Redirect Error क्या होता है , इसके कारण , इसे कैसे ठीक किया जा सकता है और भविष्य में इससे कैसे बचा जा सकता है Redirect Error क्या है ? Redirect Error एक प्रकार की HTTP त्रुटि ( Error) होती है जो तब आती है जब कोई वेबपेज बार-बार एक URL से दूसरे URL पर रीडायरेक्ट करता रहता है और ब्राउज़र अंततः उस पेज को लोड करने में असफल हो जाता है उदाहरण के लिए - यदि वेबसाइट A, वेबसाइट B पर रीडायरेक्ट कर रही है और वेबसाइट B फिर से वेबसाइट A पर भेज रही है तो यह एक Redirect Loop Error कहलाएगा Redirect Error के सामान्य कारण गलत URL रीडायरेक्शन :- वेबसाइट के कोड या सर्वर सेटिंग्स में गलत रीडायरेक्ट पाथ दिया गया हो कुकीज़ और कैश समस्या :- पुराने कैश या कुकीज़ के कारण ब्राउज़र गलत ...